नयी दिल्ली 27 जुलाई (वार्ता)। राज्यसभा में विपक्षी दलों ने बुधवार को भी महंगाई और जीएसटी (Inflation and GST) से जुड़े मुद्दे उठाने का प्रयास किया जिसके कारण सदन में शून्यकाल (zero hour) नहीं चल सका। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सुबह सदन की कार्यवाही (proceedings of the house) शुरू करते हुए आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवायें। इसके बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष के कई सदस्यों ने नोटिस दिए हैं जिनमें महंगाई का मुद्दा प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि यह नोटिस कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम और वामदलों के सदस्यों से मिले हैं।
सभापति ने कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना रुख बता चुके हैं और सदस्य शून्यकाल में ये मुद्दे उठा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने शून्यकाल शुरू कराने का प्रयास किया लेकिन विपक्ष के सदस्य अपनी सीटों पर खड़े हो गए और उन्होंने बोलना शुरु कर दिया। इस पर नायडू ने सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 27 , 2022, 12:05 PM