नयी दिल्ली 26 जुलाई (वार्ता)। राज्यसभा (Rajya Sabha) में मंगलवार को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सदस्यों के भारी शोरगुल के प्रश्नकाल कराया गया। उप सभापति हरिवंश ने सदन प्रश्नकाल शुरू करते हुए संबंधित सदस्य का नाम पुकारा तो कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सदस्य महंगाई, आवश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) बढ़ाने और सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए सभापति के आसन के समक्ष आ गए और नारेबाजी करने लगे। ये सदस्य अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। श्री हरिवंश ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की। उन्होंने सदस्यों के आचरण से संबंधित नियमों का उल्लेख करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सदस्य सभापति (member chairman) को कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर रहे हैं, लेकिन नारेबाजी कर रहे सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद स्थिति को देखते हुए उन्होंने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए 12.20 बजे स्थगित कर दी। इससे पहले राज्यसभा में इन्हीं मुद्दों पर शून्यकाल में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी।
दूसरे स्थगन के बाद श्री हरिवंश (Harivansh) ने प्रश्नकाल फिर शुरू कराया तो विपक्षी सदस्य आसन के समक्ष आ गए और नारेबाजी करने लगे। उप सभापति ने सदस्यों से प्रश्नकाल में भाग लेने की अपील की, लेकिन विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी चलती रही। प्रश्नकाल के दौरान शोरगुल होने के कारण कई सदस्यों ने प्रश्न और पूरक प्रश्न पूछने से मना कर दिया और सदन में अव्यवस्था का हवाला दिया।
सदन में व्यवस्था बनाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन और सदन के नेता पीयूष गोयल के बीच नोंकझोंक भी हुई।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 26 , 2022, 02:11 AM