नयी दिल्ली 26 जुलाई (वार्ता)। लोकसभा (Lok Sabha) में कांग्रेस (Congress) के चार सांसदों के निलंबन एवं महंगाई के मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्षी सदस्यों के हंगामे एवं नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही 11 बज कर 45 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गयी। पूर्वाह्न 11 बजे सदन के समवेत होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कारगिल विजय दिवस की बधाई दी और सेनाओं के अदम्य साहस एवं शौर्य का वर्णन करते हुए बलिदानी सैनिकों की स्मृति को नमन किया। इसके बाद सदन ने दो मिनट मौन धारण करके शहीद सैनिकों (martyr soldiers) को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष ने इसके बाद प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की। वाईएसआर कांग्रेस के डॉ. संजीव कुमार सिंगारी ने समुद्र से मछली पकड़ने के विषय में एक प्रश्न पूछा जिसका जवाब मत्स्य पालन राज्य मंत्री एल मुरुगन (L Murugan) ने जवाब दिया। इसबीच हंगामा बढ़ने पर लोकसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे सदस्यों को नसीहत भरे अंदाज में कहा,“संसद नारेबाजी के लिए नहीं, चर्चा और संवाद के लिए है। मैं किसी भी सदस्य पर कार्रवाई नहीं करना चाहता। लेकिन सदन में तख्तियां और नारेबाजी भी नहीं देखना चाहता। देश की जनता आपके हाथों में तख्तियां नहीं देखना चाहती। आप सब माननीय है देशों की जनता ने आपको भेजा है। देश की जनता देख रही है, मर्यादा बनाए रखें।” लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर 45 तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 26 , 2022, 12:18 PM