भरतपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए सड़क मार्ग से सवाईमाधोपुर के विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंची।
प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे एक दिन पहले सोमवार को ही रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंच चुके है। बताया गया कि वे अपने परिवार के साथ यहां होटल शेर बाग में ठहरी हुए हैं। प्रियंका गांधी का कल बुधवार को जन्मदिन हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी रणथंभौर अभयारण्य में टाइगर सफारी के लिए भी जाएंगी।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं। इसी बीच वह रणथंभौर पहुंची है। इससे पहले 28 नवंबर को रणथंभौर भ्रमण पर आई थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 11 , 2022, 07:11 AM