80 बनाम 20 का अर्थ सकारात्मक बनाम नकारात्मकः योगी आदित्यनाथ

Tue, Jan 11 , 2022, 04:15 AM

Source :

लखनऊ। 80 बनाम 20 का अर्थ सकारात्मक बनाम नकारात्मक है। 80 वो हैं जो सकारात्मक सोच के हैं, जिन्हें राष्ट्रवाद, सुशासन और सुरक्षा अच्छी लगती है। 20 में वो हैं, जिन्हें माफिया, दंगाई और आतंकी अच्छे लगते हैं और जो प्रदेश के विकास में बाधक हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक साक्षात्कार के दौरान कहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव के सपने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण कोसते होंगे कि सरकार बनने पर दंगा करवा दिया। उन्होंने विकास का श्रेय लेने के आरोप का भी जवाब दिया कि जैसे भगवान कृष्ण सपने में आ रहे हैं, वैसे विकास के भी सपने आ रहे हैं। यह उनका पश्चाताप है कि उन्होंने क्यों नहीं किया।
उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस सोमनाथ मंदिर का पुनरुद्धार में बाधक थी, तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू कर रही थी। कांग्रेस ने तो भगवान राम और कृष्ण को मिथक कह दिया था। सपा और बसपा समर्थन कर रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर में ताला लगवा दिया और कहते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, आज वे भी मंदिर जा रहे हैं। पिछली सरकारों के तुष्टीकरण के पाप को जनता भोगती थी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर जिन्ना को महिमामंडित कर अखिलेश यादव ने पटेल का अपमान किया। इस देश में जिन्नावादियों के लिए कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने चुटकी ली कि ओवैसी घबराये हैं कि हैदराबाद भाग्यनगर हो जाएगा, तब क्या होगा। मुझे औवैसी के सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है।
हिन्दुत्व जीवन पद्धति है: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिन्दुत्व जीवन पद्धति है और हमारी सांस्कृतिक पहचान है। मुझे हिन्दू होने पर गर्व है। भारत सेक्यूलर इसलिए है क्योंकि यहां हिन्दू बहुसंख्यक हैं। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उनके पूर्वज अपने को एक्सीडेंटल हिन्दू कहते थे। वह इसी के एडवांस वर्जन हैं। उनकी बातों को उनकी पार्टी ही गंभीरता से नहीं लेती तो जनता क्या लेगी। विपक्ष की निष्ठा संदेहास्पद है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को साजिश करार दिया, साथ ही इसके पर्दाफाश की मांग की। मुख्यमंत्री ने लखीमपुरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष वर्ग संघर्ष चाहता था, लेकिन सरकार और जनता ने होने नहीं दिया।
पहले वाली और हमारी सरकार में फर्क साफ है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की और हमारी सरकार में फर्क साफ है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले आस्था के साथ खिलवाड़ होता था, अपराधियों और माफियाओं के मुकदमे वापस होते थे। बेटियां असुरक्षित थीं। हमारी सरकार में आस्था का सम्मान होता है। अब अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस है। उत्तर प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यूपी को नंबर एक राज्य बनाना है।
2022 में राष्ट्रवाद की सुनामी आएगी : योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में राष्ट्रवाद की एक सुनामी आएगी। सपा की दुर्गति होने जा रही है। 2019 में भी खयाली पुलाव बनाए थे। सपा, बसपा और लोकदल एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़े और बुरी तरह से हारे थे। इस बार भी यही होने जा रहा है।

ये चुनाव 80 बनाम 20 के बीच, बीस प्रतिशत पर सिमटेगा विपक्ष : योगी
मैं तो आया ही हूं भ्रम तोड़ने, कहा जाता था कि जो नोएडा जाता है वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। मैंने तो अपना कार्यकाल पूरा भी किया और आगे भी हम सरकार बनाने जा रहे हैं। ये चुनाव 80 प्रतिशत और 20 प्रतिशत का है, 80 प्रतिशत हमारे साथ हैं और जो 20 प्रतिशत विपक्ष के साथ हैं वह अपराधियों के साथ हैं, भ्रष्टाचार के साथ हैं, माफियाओं के साथ हैं।
ये बातें सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साक्षात्कार में कहीं। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में कानून व्यवस्था बदली है। पहले प्रदेश में क्राइम की बड़ी-बड़ी रिपोर्ट सामने आती थी। कैराना में लोगों का पलायन होता था, अब वहां लोग वापस आ रहे हैं और अपराधियों का पलायन हुआ है। हमने प्रदेश में सुरक्षा देने का मौहाल बनाया है। हर नागरिक, बेटी, गरीब को सुरक्षा दी है। पहले जो माफिया थे, उनके खिलाफ बुलडोजर चला है और आगे भी चलेगा।
काग्रेंस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की करतूतंे सबके सामने हैं, काग्रेंस नकारात्मक राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने अगर आजादी के बाद तुष्टीकरण को न अपनाया होता तो आज देश में आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद कभी न होता। कांग्रेस राम के अस्तित्व को नकार रही थी तो सपा, बसपा उसका समर्थन कर रहे थे। कांग्रेस की असलियत तो सबके सामने आ रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कांग्रेस आईसीयू में पड़ी है और उससे कहा जाए कि मैराथन की दौड़ लगाना है, उनकी तो यही स्थिति है। आज चुनाव हैं तो सभी राम का नाम ले रहे हैं। हमने तो जो कहा वो करके दिखाया। जो 2017 में कहा था वो भी किया, जो अब कह रहे हैं वो आगे भी करके दिखाएंगे।
कृष्ण अखिलेश को सपने में कोसने आते हैं
सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम अगर मेरे सपने में नहीं आएंगे तो किसके सपने में आएंगे। भगवान कृष्ण भी मेरे सपने में आते हैं। उनके सपने में भगवान कृष्ण आ रहे हैं तो उन्हें कोसने के लिए आते हैं कि जब मौका दिया तो मुझे ही नकार दिया, दंगा कराया।
किसानों के मुद्दों पर योगी ने कहा कि किसानों के हितों के लिए पांच सालों में जो हमने किया वो 50 सालों में नहीं हुआ। गन्ना किसानों के हितों में कई काम हुए हैं। उनके बकाए का भुगतान किया गया है। कई बंद शुगर मिलें चालू हुई हैं। वहीं, राकेश टिकैत की काट पर सीएम ने कहा कि हम अपने मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम उसके लिए प्रतिबद्ध नहीं जो हर जगह सौदेबाजी कर रहा हो। हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है।
10 मार्च को प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
योगी ने कहा कि 10 मार्च को प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। हमारे लिए सत्ता, सेवा का साधन है। हम बिना भेदभाव के प्रदेश की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। अभी चुनाव की तैयारी चल रही है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने जो काम किया उसे लगातार बढ़ा रहे हैं। बीजेपी अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि हम जनता के हित में काम करेंगे। महत्वपूर्ण ये है कि भारतीय जनता पार्टी जीतनी चाहिए।
37 साल बाद सीएम के रिपीट न होने का मिथक भी टूटेगा
यूपी में सीएम के रिपीट नहीं करने के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि पहले नोएडा को लेकर भी भ्रम था। अखिलेश यादव कहते थे कि जो मुख्यमंत्री नोएडा जाता है वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता है। लेकिन मैं गया और ये भ्रम टूटा। इसलिए 37 साल बाद सीएम के रिपीट न होने का मिथक भी टूटेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups