भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में सामाजिक न्याय परिषद के पदाधिकारियों के साथ बीजा और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने श्रमदान भी किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने सामाजिक न्याय परिषद के पदाधिकारियों आमिर, फैज और पूजा प्रजापति से संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। संस्था, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था पॉलिथीन के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी करती है। पूजा प्रजापति एक कुशल चित्रकार भी हैं। पूजा ने मुख्यमंत्री का एक रंगीन पोट्रेट उन्हें भेंट किया।
सप्तपर्णी, एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न दवाओं के निर्माण में किया जाता है। बीजा का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी लकड़ी फर्नीचर बनाने के काम आती है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 11 , 2022, 04:18 AM