मुंबई। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक टीम बुधवार को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई। इन कार्यकताओं को पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस, प्रदेश महासचिव श्रीकांत भारतीय ने विदा किया। इस दौरान विधायक राहुल नार्वेकर, राजाभाऊ राऊत, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
यह भाजपा की परिपाटी: फड़नवीस
इस मौके पर देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि भाजपा की परिपाटी है कि जब भी किसी प्रदेश में चुनाव होते हैं, तो वहां अन्य प्रदेश के कार्यकर्ता सहायक के रूप में जाते हैं। वैसे तो उत्तर प्रदेश भाजपा इतनी मजबूत है कि वह अपने बलबूते चुनाव लड़ सकती है, लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं का कनेक्शन उत्तर प्रदेश से है, उनके वहां रिश्तेदार भी रहते हैं और उनके पैतृक गांव भी वहां पर हैं, इसलिए भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के कार्यकर्ता सहायक के रूप में उत्तर प्रदेश रवाना हो रहे हैं। फड़नवीस ने कहा कि हमारे सवा सौ से कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाएंगे और वहां पर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, उन्हें जो भी काम होने सौंपेंगे, वह काम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की बेहद खुशी है कि मोदीजी और योगीजी के नेतृत्व में जो ऐतिहासिक जीत हासिल होने वाली है, उसमें हमारी भी छोटी सी हिस्सेदारी रहेगी।
उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ . संजय पाण्डेय ने कहा कि मोर्चे के कार्यकर्ता 54 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। मोर्चा के 500 अनिवासी भारतीय कार्यकर्ता प्रचार में शामिल होंगे।
सत्तार को शिवसेना की जानकारी नहीं
शिवसेना नेता और मंत्री अब्दुल सत्तार के बयान पर फड़नवीस ने कहा कि मुझे बहुत आनंद है कि अब्दुल सत्तार को ऐसा लगता है कि नितिन गडकरी ऐसा कर सकते हैं। वे हमारी पार्टी के बड़े नेता हैं। लेकिन सत्तार शिवसेना में नए हैं और उन्हें शिवसेना की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि अभी उद्धव ठाकरे बीमार है, लेकिन मुझे लगता नहीं कि उनकी पिछले पांच- छह महीनों में उनसे मुलाकात हुई होगी। फड़नवीस ने कहा कि इस तरह के बोलने के पीछे कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति लगता है। बता दें कि मंगलवार को अब्दुल सत्तार ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गृहमंत्री शाह अगर चाहेंगे तो राज्य में एक बार फिर भाजपा और शिवसेना की युति हो सकती है। उनका कहना था कि गडकरी के प्रस्ताव को शिवसेना पक्ष प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कभी अस्वीकार नहीं करेंगे।
ऐसा महाराष्ट्र में पहले कभी नहीं हुआ
महाविकास आघाड़ी सरकार पर निशाने साधते हुए फड़नवीस ने कहा कि यह सरकार आधी रात को और बिना चर्चा के काले कानून पास करा रही है। ऐसा पहले महाराष्ट्र में कभी नहीं हुआ। इस और मुख्यमंत्री को अपना ध्यान देना चाहिए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 05 , 2022, 05:33 AM