जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के छठवे दौरे पर देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके पार्टी, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे दून में एक जनसभा को संबोधित कर नवपरिवर्तन की शुरुआत करेंगे। केजरीवाल के आगमन को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल कोठियाल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। वे यहां से सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए निकल गए। वे दून स्थित परेड ग्राउंड पर सैनिक सम्मान समारोह भी भाग लेंगे, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। केजरीवाल यहां आप के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अलग-अलग विंगों से मुलाकात भी करेंगे। दोपहर में 2 बजे के लगभग परेड ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अरविंद केजरीवाल की इस जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि इस दौरे पर अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से एक बड़ी घोषणा कर प्रदेश को पांचवीं गारंटी दे सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली घोषणा में प्रदेश में आप की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा और हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये देने का वादा किया था। केजरीवाल ने हर परिवार के युवा को रोजगार और रोजगार मिलने तक हर बेरोजगार को पांच हजार रुपये भत्ता देने सहित चार बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 03 , 2022, 03:04 AM