ओबीसी महासभा के प्रदर्शन की घोषणा के बीच मुख्यमंत्री निवास के आसपास सख्त सुरक्षा व्यवस्था

Sun, Jan 02 , 2022, 12:12 PM

Source :

भोपालI ओबीसी महासभा के आज दिन में यहां मुख्यमंत्री निवास के घेराव की घोषणा के मद्देनजर मुख्यमंत्री निवास के आसपास और इस ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर बेरिकेडिंग की है।
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण और अन्य मुद्दों को लेकर ओबीसी महासभा और इससे जुड़े संगठनों ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास के घेराव की घोषणा की है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन दो तीन दिन से ही सक्रिय है। उसने सुरक्षा व्यवस्था के अलावा कोरोना संबंधी गाइडलाइन लागू होने के मद्देनजर प्रतिबंध प्रभावशील होने का हवाला देते हुए ओबीसी संगठन से जुड़े कुछ नेताओं को नोटिस जारी किए हैं।
दूसरी ओर कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने आरोप लगाया है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ओबीसी नेताओं को प्रदर्शन के पहले ही गिरफ्तार कर रही है। वास्तव में सरकार को इन नेताओं से बात करना चाहिए, लेकिन वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कल रात ट्वीट के जरिए कुछ नेताओं के नाम जारी करते हुए दावा किया कि पुलिस ने इन्हें निरुद्ध कर लिया है।
इस बीच पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री निवास के आसपास के प्रमुख मार्गों पर कल से ही बेरिकेडिंग कर दी है। इन रास्तों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अफसर स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। ओबीसी महासभा और इससे जुड़े संगठनों ने इस आंदोलन की घोषणा की है और कांग्रेस नेता इसका समर्थन करते हुए दिख रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
रामनगर में इंडेन गैस गोदाम के सामने कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups