कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है और कहा है कि उनकी पार्टी लोगों की सेवा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शनिवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "तृणमूल स्थापना दिवस पर मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मां माटी मानुष परिवार के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं।
हमारी यात्रा 01 जनवरी 1998 को शुरू हुई और तब से हम लोगों की सेवा करने और उनका कल्याण सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों में प्रतिबद्ध हैं। जैसा कि हम एक और वर्ष में कदम रख रहे हैं, आइए हम सभी अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट रहने का वादा करें। आइए हम एक दूसरे के साथ दया और सम्मान के साथ पेश आएं। आइए हम इस देश के संघीय ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम करें।आपके आशीर्वाद के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करती हूं।"
उल्लेखनीय है कि 1998 में कांग्रेस छोड़कर ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की नींव रखी थी और तत्कालीन कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उनके साथ आ गए थे। महज दो दशक के राजनीतिक सफर में ममता ने राज्य की सत्ता पर लगातार तीन बार प्रचंड जीत हासिल की है। इस बार तो उन्होंने अपनी पार्टी का चार राज्य में विस्तार भी कर लिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 01 , 2022, 12:19 PM