मुंबई में ISECTCON 2026 का आयोजन! संजीवन शास्त्र के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों एक साथ लाने वाला सम्मेलन

Thu, Feb 26 , 2026, 12:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

ISECTCON 2026 Held: भारतभर के संजीवन शास्त्र (perfusion science) क्षेत्र के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को एक साथ लाने वाला प्रतिष्ठित सम्मेलन ISECTCON 2026 इस वर्ष Mumbai में 27–28 फरवरी 2026 को होटल औरिका, अंधेरी (पूर्व) मुंबई स्काईसिटी में सुबह 9 बजे - सायं 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन इंडियन सोसाइटी ऑफ़ एक्स्ट्रा कोर्पोरेअल टेक्नोलॉजी (ISECT) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक परफ्यूजन साइंस और रोगी सेवा में सुधार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस भव्य सम्मेलन का उद्घाटन एमएलए, डॉ श्रीकांत शिंदे (Dr. Shrikant Shinde) द्वारा किया जाएगा। 

सम्मेलन में देशभर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, अंतरराष्ट्रीय वक्ता, वैज्ञानिक सत्र, ई-पोस्टर प्रस्तुति, औद्योगिक प्रदर्शनी तथा विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक गतिविधियाँ शामिल होंगी। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रविंद्र शिवाजी सावर्डेकर (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी), राजेंद्र कोकणे (अध्यक्ष), जगन्नाथ कालुगडे (उपाध्यक्ष), विकास माळी (चेयरमैन), योगेश लुडबे (कोषाध्यक्ष), शशिकांत मेमाणे (सहसचिव) और रफिक शेख के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयएसइसीटीसीओएन 2026 देशभर के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, नवाचार और व्यावसायिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।

कोविड-19 (COVID-19) के कठिन समय में जब स्वास्थ्य व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव था, तब संजीवन वैज्ञानिकों और संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों ने जीवनरक्षक भूमिका निभाई। अतिदक्षता विभाग (ICU) में गंभीर मरीजों को कृत्रिम श्वसन, रक्त परिसंचरण सहायता और उन्नत तकनीक के माध्यम से स्थिर रखने के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए। अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी मरीजों का जीवन बचाने में उनका योगदान स्वास्थ्य सेवा में समर्पण, कौशल और मानवीय मूल्यों का प्रेरणादायक उदाहरण है। छोटे बच्चों में जन्मजात हृदय रोग तथा हृदय प्रत्यारोपण जैसी जटिल उपचार प्रक्रियाओं में भी उनके सटीक कौशल से अनेक मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। परफ्यूजन विज्ञान में नए अनुसंधानों को प्रोत्साहन देना, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को उन्नत करना और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान-विनिमय को सुदृढ़ करना इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
PM मोदी ने इतिहास रचा, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने वाले दुनिया के पहले लीडर बने, जानें दूसरे, तीसरे नंबर पर कौन हैं?
 Ignoring Traffic Rules: छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: सगाई समारोह से लौट रही पिकअप खाई में गिरी,दो की मौत; गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी 35 घायल
बेंगलुरु के चिकपेट बाजार में लगी भीषण आग, 21 दुकानें जलकर खाक! करोड़ों की संपत्ति का नुकसान 
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन! प्रश्नकाल में हिरासत में मौतों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, 66 बंदियों की मौत का खुलासा
Breaking News: देश प्रदेश की खबरें! भीलवाडा में खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवक घायल! चम्बा में मादक दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups