भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) के नसबंदी की बात पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र किए जाने पर कांग्रेस (Congress) ने इसका विरोध किया। डॉ यादव की श्रीमती गांधी से जुड़ी टिप्पणी कांग्रेस विधायक आतिफ अकील (Atif Aqeel) की ओर से आवारा श्वानों के आतंक और उनकी नसबंदी से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना के दौरान आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नसबंदी की बात आएगी तो इंदिरा गांधी तक जाएगी, सुनने वाले ध्यान रख लें। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजय अर्जुन सिंह ने कहा कि यहां श्वानों की नसबंदी की बात हो रही है और आप 40 साल पुरानी बात कर रहे हैं।
इस विषय पर आज सदन में लगभग पौन घंटे चर्चा हुई। इस दौरान विधायक श्री अकील ने उनकी ध्यानाकर्षण सूचना का जवाब दे रहे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के संबंध में एक टिप्पणी की, जिस पर मंत्री श्री विजयवर्गीय और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल दोनों ने आपत्ति जताई। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इस प्रकार की हल्की बात करना उचित नहीं है। वहीं श्री पटेल ने कहा कि यह कोई आम सभा नहीं, बल्कि विधानसभा है। श्री पटेल ने भी आबादी से जुड़ी एक टिप्पणी की, जिस पर कांग्रेस के विधायक आतिफ अकील, आरिफ मसूद समेत अन्य लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इसी मुद्दे पर मंत्री श्री विजयवर्गीय और कांग्रेस के विधायक दिलीप सिंह शेखावत के बीच मजाकिया अंदाज में भी चर्चा हुई, जिसके दौरान श्री विजयवर्गीय ने कहा कि सारे 'कुत्तों' से उन्हें निपटना पड़ता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 17 , 2026, 09:02 PM