Mumbai Crime: झड़प को लेकर भाजपा-कांग्रेस नेता और 150 कार्यकर्ताओं कार्यकर्ता पर मामला हुआ दर्ज!

Tue, Feb 17 , 2026, 07:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे की पुलिस ने यहां कांग्रेस भवन के बाहर हुई झड़पों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को हुई झड़प मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसमें शहर भाजपा अध्यक्ष धीरज घाटे और कांग्रेस प्रमुख अरविंद शिंदे भी शामिल हैं।

यह विरोध प्रदर्शन भाजपा ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उस टिप्पणी की निंदा के लिए किया गया था, जिसमें उन्होंने 18वीं शताब्दी के मैसूर के राजा टीपू सुल्तान और 17वीं शताब्दी के मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी की तुलना ब्रिटिश राज के साथ युद्ध लड़ने के संदर्भ में की थी। भाजपा नेताओं ने टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी के बराबर मानने पर आपत्ति जतायी और हिंदू सरदारों पर उनके हमलों का हवाला दिया।

भाजपा कार्यकर्ता जैसे ही कांग्रेस भवन की ओर बढ़े, कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां जमा हो गये। स्थिति तब बिगड़ गयी, जब दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये। जो शुरुआत नारेबाजी और तीखी बहस से हुई थी, वह जल्द ही हिंसक हो गयी। दोनों पक्षों की ओर से पथराव की खबरें हैं। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गये। इस पथराव में कांग्रेस भवन के पास खड़े कई वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups