Electric Animals: उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से 35 बकरे-बकरियों की मौत!

Sun, Feb 15 , 2026, 06:45 PM

Source : Uni India

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में उच्च क्षमता की बिजली तार की चपेट में आने से रविवार को करीब 35 बकरे बकरियों की करंट लगने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सालपुर के मोरेड़ा गांव में सुबह अचानक 11 केवी की बिजली के तार टूटकर बकरे बकरियों के बाड़े में गिरे। इससे वहां मौजूद 35 बकरे बकरियों की मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि तार टूटने के बाद विद्युत विभाग (Electricity Department) के लाइनमेन को सरपंच ने बार-बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जिससे विद्युत प्रभाव जारी रहा। इस घटना में पशुपालक एवं अन्य लोग बाल बाल बच गए। सूत्रों ने बताया कि बाद में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। दोपहर में पटवारी शैली मीणा मौके पर पहुंची जिन्होंने घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि इस घटना से पशुपालकों को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups