नोएडा सेक्टर-107 में कार के अंदर से मिले युवक-युवती के शव, प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका

Sat, Feb 14 , 2026, 04:25 PM

Source : Uni India

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-39 थाना के अंतर्गत सेक्टर 107, दादरी रोड पिलर नंबर 84 (Dadri Road Pillar No. 84) के पास शनिवार को एक कार से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-39 की थाना पुलिस (Sector 39 police station) और निरीक्षण टीम मौके पर पहुंची और कार का निरीक्षण किया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सेक्टर 39 थाना पुलिस को सूचना मिली कि कार सड़क किनारे खड़ी है जो अंदर से लॉक है और वाहन के भीतर युवक और युवती के सिर में गोली लगी है। 

जबकि युवक के हाथ में पिस्टल भी है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुमित (32) पुत्र राजवीर और रेखा (26) पुत्री देवचंद के रूप में हुई है। सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी और रेखा नोएडा सेक्टर-101 सलारपुर की रहने वाली है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं थाने पर पहुंचे मृतक के परिजनों का कहना है कि दोनों का प्रेम संबंध दस से पंद्रह साल का था दोनों के परिवारों को जानकारी थी पर अचानक ये खौफनाक कदम उठाने का क्या कारण है इसके लिए पुलिस से निष्पक्ष जांच के लिए आग्रह किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups