छपरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! आर्केस्ट्रा ग्रुप में छापेमारी कर 15 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त, कुल सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Sat, Feb 14 , 2026, 12:42 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Police Raid Orchestra Group: बिहार में सारण जिले के महिला थाना की पुलिस (police station in Saran district) ने पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर रिविलगंज और कोपा थाना क्षेत्र (Revilganj and Kopa police station areas) में विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुप में छापेमारी (Police raid orchestra group) कर 15 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) के सदस्य प्रियंक कानूनगो से प्राप्त पत्र के आलोक में पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना प्रभारी को निर्देश दिया था कि वे पुलिस बल के साथ रिविलगंज और कोपा थाना के साथ मिलकर आर्केस्ट्रा ग्रुप पर छापेमारी करें।

सूत्रों ने बताया कि इस निर्देश के आलोक में छापेमारी के दौरान उत्तर प्रदेश और असम की एक- एक, पंजाब और पश्चिम बंगाल की चार, बिहार की तीन और ओडिशा की दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मौके से आर्केस्ट्रा संचालक दीपक कुमार यादव, हरिशंकर मांझी, संजीत कुमार मांझी, गोविंद कुमार यादव, संदीप यादव, विनय ठाकुर और मोहित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups