West Indies: रदरफोर्ड के आतिशी अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

Wed, Feb 11 , 2026, 09:24 PM

Source : Uni India

मुम्बई। शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) (नाबाद 76) के 42 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से सजे आतिशी अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 विश्व कप (T20 World Cup) मुकाबले में बुधवार को छह विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। टॉस हारकर पहलेबल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज की शुरुआत खराब रही और उसने आठ रन तक अपने दोनों ओपनर गंवा दिए। लेकिन शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने 23 और रोस्टन चेज ने 34 रन बनाकर वेस्ट इंडीज को संभाला। दोनों ने 28 गेंदों पर 47 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के बाद दोनों कुछ रनों के अंतराल में आउट हुए। रदरफोर्ड ने फिर रोवमन पॉवेल के साथ टीम के स्कोर को 128 रन तक पहुंचाया। पॉवेल 14 रन बनाकर आउट हुए।

रदरफोर्ड को इसके बाद जैसन होल्डर के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने जबरदस्त छक्के लगाते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। होल्डर 17 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 33 रन बनाने के बाद आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। रदरफोर्ड और होल्डर ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 32 गेंदों पर 61 रन जोड़े। रदरफोर्ड ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर विंडीज को 196 रन तक पहुंचाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups