कानपुर में राजा नर्सिंग होम का पंजीकरण निरस्त, बिना अनुमति चल रहा था एनआईसीयू!

Mon, Feb 09 , 2026, 09:31 PM

Source : Uni India

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर स्थित बिठूर के ब्रह्मनगर स्थित राजा नर्सिंग होम (Raja Nursing Home) में वार्मर मशीन में नवजात की जलकर मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh) के निर्देश पर हुई जांच में खुलासा हुआ कि अस्पताल में बिना अनुमति एनआईसीयू संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण में अग्निशमन यंत्रों की अवधि समाप्त पाई गई और अनधिकृत एनआईसीयू यूनिट को मौके पर ही सील कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी (Officer Dr. Haridutt Nemi) की रिपोर्ट में बताया कि अस्पताल पंजीकृत था, लेकिन एनआईसीयू के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।

 निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. तपो ज्योति आचार्य, (Dr. Tapo Jyoti Acharya) दो स्टाफ नर्स प्रदीप गोस्वामी और तनू गौतम तथा एक वार्डबॉय अजय उपस्थित पाए गए। गंभीर अनियमितताओं के कारण अस्पताल का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया और संचालन पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए। प्रबंधन को तीन कार्यदिवस में स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया गया। साथ ही बिठूर थाना में मृतक नवजात के परिजनों की तहरीर पर अस्पताल के चिकित्सकों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 106(1) में मुकदमा दर्ज किया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अस्पतालों में जीवनरक्षक उपकरणों की अनिवार्य सेफ्टी ऑडिट कराने और बिना अनुमति संचालित स्वास्थ्य इकाइयों पर अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups