Health Hub: राजधानी को स्वास्थ्य हब बनाना सरकार का लक्ष्य : रेखा गुप्ता !

Mon, Feb 09 , 2026, 06:39 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के देश को वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के विज़न के अनुरूप दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राजधानी दिल्ली भी एक प्रमुख स्वास्थ्य हब के रूप में उभरे जहां देश और दुनिया से लोग इलाज के लिए आएं।

श्रीमती गुप्ता ने सोमवार को गोविंद बल्लभ (Govind Ballabh) में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां 256-स्लाइस स्पेक्ट्रल सीटी स्कैनर, नयी कैथ लैब तथा अत्याधुनिक न्यूरो आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स जनता को समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री का कहना है कि इन सुविधाओं से न केवल दिल्ली के नागरिकों को, बल्कि अन्य राज्यों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि न्यूरो विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में पंत अस्पताल में फिलिप्स की अत्याधुनिक एंजियोरियन मोनोप्लेन न्यूरो कैथ लैब की स्थापना की गई है। इससे गंभीर न्यूरोवैस्कुलर बीमारियों के इलाज को काफी हद तक डॉक्टर्स को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के पुराने न्यूरो आईसीयू को पूरी तरह से नवीनीकृत कर 16-बेड का आधुनिक न्यूरो आईसीयू विकसित किया गया है, जहां 24 घंटे गहन निगरानी और विशेष उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के देश को वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के विज़न के अनुरूप दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राजधानी दिल्ली भी एक प्रमुख हेल्थ हब के रूप में उभरे, जहां देश और दुनिया से लोग इलाज के लिए आएं। उन्होंने कहा कि यह उद्घाटन दिल्ली सरकार की उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके तहत राजधानी में उन्नत, सुलभ और जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं (life-saving healthcare services) को मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जीबी पंत अस्पताल में 256-स्लाइस सीटी स्कैनर, न्यूरो कैथ लैब और अत्याधुनिक न्यूरो आईसीयू (ICU) की शुरुआत दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती देती है। उन्होंने कहा कि इन अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से अब दिल्ली के नागरिकों को न्यूरो और डायग्नोस्टिक उपचार के लिए लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें समय पर सुलभ इलाज मिल सकेगा। उन्होंने दोहराया कि आधुनिक तकनीक और समय पर उपचार ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि हर मरीज को नई तकनीक पर आधारित बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups