टोक्यो। जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची (Japanese Prime Minister Sanae Takaichi) के नेतृत्व वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) (Liberal Democratic Party (LDP) ने संसद (Parliament) के महत्वपूर्ण निचले सदन के चुनावों में शानदार जीत प्राप्त की, जिसमें उसने दो-तिहाई से अधिक यानी 465 में से 316 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो दो दशकों में एलडीपी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इससे पार्टी को विधेयकों को पारित करने में मदल मिलेगी, भले ही वे ऊपरी सदन में वह खारिज हो जाएं जहां पार्टी के पास बहुमत नहीं है और इसके लिए उसे अन्य राजनीतिक दलों के सांसदों के वोटों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।
स्पुतनिक द्वारा एलडीपी के परिणामों के विश्लेषण के आधार पर, यह पिछले 20 वर्षों में इसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले, पार्टी ने जुनिचिरो कोइज़ुमी के नेतृत्व में 2025 में (296 सीटें) और शिंजो आबे के नेतृत्व में 2012 में (294 सीटें) सीटें प्राप्त की थीं।
रविवार को हुए मतदान के लिए चुनाव आयोग के आंकड़े प्रमुख टेलीविजन नेटवर्कों पर लाइव प्रसारित किए गए। एलडीपी के सहयोगी जापान इनोवेशन पार्टी ने 36 सीटें जीतीं हैं जिससे एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन पास अब 465 सीटों में से 352 सीटें हो गई हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 09 , 2026, 10:05 AM