धारा 144 लागू के बीच एमआईएम की रैली

Sat, Dec 11 , 2021, 09:13 AM

Source :

 

महानगर संवाददाता 

मुंबई। शनिवार को मुंबई में एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की प्रस्तावित रैली के बीच प्रशासन द्वारा रैली का परमिशन न देने के बावजूद  एमआईएम के सांसद और रैली के आयोजक इम्तियाज ज़लील के नेतृत्व में चांदिवली इलाके में एमआईएम ने किया रैली मुस्लिम आरक्षण, वक्फ बोर्ड की जमीन और अन्य मांगों को लेकर प्रशासन के बिना अनुमति औरंगाबाद से मुंबई तक रैली लेकर पहुंच गए जहा उनके नेतृत्व में चांदिवली में रैली का आयोजन किया गया.इस रैली में सासंद इम्तियाज जलील ने महाविकास आघाड़ी सरकार के साथ -साथ गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील पर जमकर निशाना साधा। जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि एमआईएम की औरंगाबाद से मुंबई तक निकलने वाली रैली से राज्य सरकार डर गई थी जिसके कारण उन्होंने एमआईएम को रैली का परमिशन नहीं दिया। साल 2022 में होने वाले मुंबई मनपा के चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओ से लग जाने की बात करते हुए इम्तियाज जलील ने आरोप लगाया कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली कांग्रेस,राकांपा की महाविकास आघाड़ी सरकार मुस्लिम विरोधी है इसलिए समाज को आरक्षण और वक्क बोर्ड की जमीन के साथ न्याय नहीं करना चाहती। समाज को आरक्षण की मांग करते हुए जलील ने कहा कि जब तक समाज को आरक्ष्ण नहीं मिल जाता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। रैली को लेकर सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि ओमीक्रॉन को देखते हुए  मुंबई में रैलियों  पर प्रतिबंध लगाना मजाक है।उन्होंने   कहा कि अनुमति की जानकारी को छुपाया गया ताकि कोई इससे छेड़छाड़ न कर सके। जिन लोगों ने मुसलमानों का फायदा उठाया है।अब  जब कांग्रेस-राकांपा   आरक्षण की मांग कर रहे है तो सरकार में खामोश हैं। उन्होंने कहा, हम आगामी चुनाव आरक्षण के मुद्दे पर लड़ेंगे। हम मुस्लिम समुदाय के साथ हुए अन्याय को दिखाने के लिए डेटा का उपयोग करने जा रहे हैं। रैली की अनुमति है। उसके बाद, हमें इस प्रतिबंध के संबंध में कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है.

मुंबई में लागू धारा 144 के कारण नहीं मिली अनुमति 

स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन ने लिया निर्णय - दिलीप वलसे पाटील 

 

 

 

 वहीदूसरी तरह राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के बढ़ते प्रभावित को देखते हुए मुंबई में 11 और 12 दिसंबर को धारा 144 लागू करने की घोषणा की है.वही औरंगाबाद से मुंबई तक एमआईएम की निकलने वाली रैली  पर सभी निगाहें टिकी हुई थी लेकिन गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने  पानी फेर दिया है.बतादें की ओमीक्रॉन  बढ़ते खतरे  को देखते हुए  मुंबई के पुलिस आयुक्त ने धारा 144 कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही मुंबई में किसी भी तरह की सभा और रैलियों पर रोक लगा दी गई है जिसमे गृह मंत्री न  वलसे पाटिल ने कहा कि निर्णय स्थानीय स्तर पर लिया जाएगा, इसलिए मुंबई पुलिस आयुक्त का निर्णय अंतिम होगा। उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी के रैली का विरोध नहीं करते क्योंकि ओमीक्रॉन का  खतरा है, इसलिए पुलिस प्रशासन  अपना कर्तव्य निभा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups