नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने कहा है कि देश के युवाओं और सरकार के साझा प्रयासों से देश में खेलों का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। श्रीमती मुर्मु ने बुधवार को बजट सत्र (Budget Session) के पहले दिन संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, “ भारत के युवाओं और मेरी सरकार के साझा प्रयासों से देश में खेलों का भी अभूतपूर्व विकास हो रहा है।
जिस प्रकार हमारी बेटियों का और हमारे दिव्यांग साथियों का प्रदर्शन रहा है, वह शानदार है। भारत की महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) ने पहली बार विश्व कप जीता है। इसी प्रकार ब्लाइंड वीमेन क्रिकेट टीम ने भी वर्ल्ड कप जीता। मैं अपनी बेटियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि बीते दशक में भारत में खेल से जुड़ी हर व्यवस्था में सुधार किये गये हैं। मेरी सरकार ने खेलो भारत नीति बनायी है और खेलों से जुड़ी संस्थाओं को पारदर्शी बनाया है।
हमारी तैयारियों और आत्मविश्वास का परिणाम है कि भारत को 2030 कामनवेल्थ खेलों की मेजबानी का दायित्व दिया गया है। राष्ट्रपति ने कहा, “ मुझे विश्वास है कि देश की एक समर्थ युवाशक्ति, विकसित भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगी। मेरी सरकार ने देश की युवा-शक्ति को राष्ट्र-चिंतन से जोड़ने के लिए विकसित-भारत- यंग लीडर्स डायलॉग प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है। इस वर्ष इस मंच से करीब 50 लाख नौजवानों ने रजिस्ट्रेशन किया। अभी तक माई भारत संगठन से भी करीब दो करोड़ युवा जुड़ चुके हैं। ”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 28 , 2026, 02:02 PM