अमरावती। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री (Home Minister) एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP) के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने रविवार को राज्य सरकार की तीखी प्रहार करते हुए मतदाता सूचियों में व्यापक अनियमितताओं का आरोप लगाया और चुनावी धांधलियों की चिंता जतायी। देशमुख ने यहाँ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसानों, खासकर सोयाबीन खरीद को लेकर राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा,“किसान परेशान हैं, फिर भी सरकार निष्क्रिय बनी हुई है। राज्य के बाहर से 11 प्रतिशत कपास आयात होने के कारण, स्थानीय किसान उचित मूल्य से वंचित हैं।”
कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के बाहर के व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, "सिर्फ मुंबई के नगर आयुक्त के आधिकारिक आवास पर 120 नाम पंजीकृत हैं। फर्जी मतदाताओं को समायोजित करने के लिए सरकारी बंगलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।" उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि वह इन मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने में विफल रहा, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित तौर पर इनका इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अमरावती जिले में 10,000 से अधिक फर्जी मतदाता हैं, जिनमें से कुछ नाम कई विधानसभा क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। श्री देशमुख ने दावा किया,“लोकसभा चुनावों के बाद, सत्तारूढ़ दल ने केवल चार महीनों में सात मिलियन नए मतदाता बनाए। यह सरकार इन अनियमितताओं के आधार पर सत्ता में आई है।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 02 , 2025, 08:48 PM