झारखंड में खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में हुआ 1500 करोड़ घोटाला: भाजपा

Wed, Oct 15 , 2025, 06:35 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने झारखंड के कई जिलों में खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में 1500 करोड़ का घोटाला होने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा (Tuhin Sinha) ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड में करीब 1500 करोड़ रुपये का खनिज घोटाला सामने आया है। सिन्हा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार (Hemant Soren government) ने एक बार फिर आदिवासी क्षेत्र को बदहाली की ओर ले जाने और आदिवासियों को लूटने का प्रयास किया है।

 सिन्हा ने कहा कि इस संदर्भ में 8 सितंबर को पहली पर वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घोटाले का खुलासा किया था जिसके बाद झारखंड उच्च न्यायालय (High Court) ने इस मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 13 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि अगले चार सप्ताह में सुनवाई से पहले इस विषय में अपना पक्ष रखे।

 सिन्हा ने बोकारो का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां पर आवंटित 600 करोड़ रुपये में से करीब 500 करोड़ की गड़बड़ी सामने आयी। उन्होंने कहा कि यह तो एक नमूना भर है असली कहानी तो जांच के बाद सामने आएगी और कांग्रेस समर्थित हेमंत सोरेन सरकार के एक और भ्रष्टाचार का खुलासा होगा। सिन्हा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनामी बताने वाले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आरोप पर निशाना साधते हुए इसे बेबुनियाद और तथ्य से परे बताया। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ता निवेश और 'जीएसटी उत्सव' में बम्पर खरीदारी इसका जवाब है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups