हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र (Chauparan police station area) के चोरदाहा चेकपोस्ट (Chordaha checkpost) पर चुनाव आचार संहिता (election code of conduct) के दौरान एक बड़ी कार्रवाई हुई है। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे संयुक्त वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दक्षिण दिल्ली की एक महिला के वाहन से ₹16.50 लाख नगद बरामद किया है। महिला की पहचान आकृति कनौजिया के रूप में हुई, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के उक्त रकम साथ लेकर जा रही थी। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (upcoming Bihar Assembly Elections 2025) के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे। इसी कार्रवाई के तहत चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेकपोस्ट पर जब एक इरटिंगा वाहन (जेएच 02बीवी-0702) को रोका गया और तलाशी में वाहन में सवार आकृति कनौजिया के पास से ₹16,50,000 नकद बरामद हुए। महिला द्वारा इस रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पंचायत सचिव तथा स्टैटिक टीम के दंडाधिकारी केदार साव ने नगद राशि की जप्ती सूची बनाकर विधिवत कार्रवाई पूरी की।
इस कार्यवाही में सशस्त्र बल और लाठी बल की टीम भी शामिल रही। जांच में शामिल प्रमुख अधिकारी थे संजय कुमार यादव (अंचल अधिकारी, चौपारण), सरोज सिंह चौधरी (थाना प्रभारी चौपारण), राज कुमार सिंह और बादल कुमार महतो (चौपारण थाना)।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 10 , 2025, 03:24 PM