UP Senior IAS Officers Transferred: उत्तर प्रदेश में आठ वरिष्ठ आईएएस का तबादला!

Thu, Oct 09 , 2025, 07:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के आठ वरिष्ठ अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेल्वा कुमारी जे. को महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है जबकि समीर वर्मा को सचिव, नियोजन विभाग एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। 

प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का कार्यभार सौंपा गया है वहीं माशूम अली सरवर, जो अब तक प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम थे, उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड नियुक्त किया गया है।

उन्होने बताया कि आशीष कुमार, विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया है जबकि सुधीर कुमार, नगर आयुक्त कानपुर, को अब विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के रूप में तैनाती दी गई है। 

अमित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली को नगर आयुक्त, कानपुर नगर बनाया गया है जबकि अंजुलता, सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, को मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली नियुक्त किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups