Mahatma Gandhi's Birth Anniversary: आरिफ खान और नीतीश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Thu, Oct 02 , 2025, 12:28 PM

Source : Uni India

पटना: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Bihar Governor Arif Mohammad Khan) एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता (Father of the Nation) महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्त्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी , विधान पार्षद राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्रीमती कुमुद वर्मा, विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वेशभूषा में पधारे सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups