Lauren Gottlieb लॉरेन गॉटलिब ने बाढ़ पीड़ितों के लिये जताई चिंता

Tue, Sep 16 , 2025, 07:17 PM

Source : Uni India

मुंबई, 16 सितम्बर (वार्ता) अभिनेत्री और डांसर लॉरेन गॉटलिब ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ को लेकर गहरी चिंता जताई है।
लॉरेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह गुरुद्वारे में बैठकर लोगों की सुरक्षा और जल्दी ठीक होने की दुआ कर रही हैं। लॉरेन ने पंजाब से अपने खास रिश्ते के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वे यहां कई बार आ चुकी हैं और यहां के लोगों से हमेशा उन्हें बहुत प्यार और अपनापन मिला है। शूटिंग के दौरान उन्होंने कई यादें बनाई हैं, खासकर सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने से उनका पंजाब से नाता और गहरा हुआ है।


लॉरेन ने खा, "मेरा दिल इस समय पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ है। बाढ़ की तस्वीरें देखकर दिल टूट जाता है। पंजाब मेरे लिए बहुत खास है। मैं यहाँ कई बार आई हूँ, यहाँ से ऐसी यादें जुड़ी हैं, जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकती और हमेशा यहाँ के लोगों का प्यार महसूस किया है।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups