डोंगरगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास! आक्रोशित परिजनों ने की आरोपी के गिरफ्तारी की मांग

Mon, Sep 15 , 2025, 12:46 PM

Source : Uni India

Rape of a minor in Dongargarh: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास (made to rape) किया गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने थाना घेरकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पीड़ित बच्ची रविवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। घर लौटने के बाद से वह शारीरिक पीड़ा (physical pain) से जूझ रही थी। बच्ची ने हिम्मत कर अपने परिजनों को दर्द का कारण बताया तो यह भयावह घटना सामने आई। परिजनों को पता चला कि ट्यूशन से लौटते वक्त रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुर्व्यवहार (misbehaved) किया।

इस घटना की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में गुस्सा फैल गया। आक्रोशित लोगों की भीड़ रात में ही डोंगरगढ़ थाना (Dongargarh police station) पहुंच गई और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। लोगों के दबाव के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और बच्ची को डोंगरगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत सामान्य है। थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि वह घटनास्थल और आस-पास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे है और संदिग्धों की पहचान पर काम चल रहा है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups