Sutlej and Chenab Rivers: पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ से 97 लोगों की मौत

Sat, Sep 13 , 2025, 02:58 PM

Source : Uni India

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत (Pakistan's eastern Punjab province) में हाल ही में आई बाढ़ से कम से कम 97 लोगों की मौत हो गई और 44 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने यह जानकारी दी है। पीडीएमए के अनुसार शुक्रवार को रावी, सतलुज और चिनाब नदियों (Sutlej and Chenab rivers) में जलस्तर बढ़ने (rising water levels) से आई बाढ़ ने पूरे प्रांत में 4,500 से ज़्यादा गांवों को नुकसान पहुंचाया है।

प्राधिकरण ने बताया कि अब तक चल रहे बचाव और राहत कार्यों के तहत लगभग 24.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। पीडीएमए ने बताया कि प्रभावित ज़िलों में कुल 396 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जबकि लगभग 19 लाख पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 26 जून से अब तक देश भर में मौसमी बारिश और बाढ़ से कम से कम 956 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,060 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। देश भर में 8,400 से ज़्यादा घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और 6,500 से ज़्यादा पशुधन मारे गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Earthquake in Russia: रूस के कामचटका में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप का जोरदार झटका! सुनामी की चेतावनी जारी
बिहार सरकार देगी सितंबर में तीन बड़े तोहफे,एसडीआरएफ, पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और साइंस सिटी का होगा उद्घाटन
बेटे के नपुंसक होने पर भी धोखे से की शादी ! फिर नाती की चाह में बहू को खुद के साथ शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर, पढ़िए पुणे की चौकाने वाली घटना  
CP Radhakrishnan Takes Oath: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में शपथ ली
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई! दिल्ली-एनसीआर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups