Avalanche in Siachen: केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख (Union Territory Ladakh) के सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार देर रात हिमस्खलन में दबने से सेना के तीन जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन की घटना (Avalanche incident) के तुरंत बाद विशेष दल और उपकरणों की मदद से बचाव अभियान (rescue operation) शुरु किया गया था और लगातार कोशिशें के बावजूद घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ में दबे सेना के तीनों जवानों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड दिया था।
हालांकि एक अधिकारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सेना की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "नौ सितंबर 2025 को सियाचिन में देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले जवान की पहचान मोहित कुमार, अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी और अग्निवीर दभी राकेश देवाभाई के रूप में हुयी है। जीओसी, फायर एंड फ्यूरी कोर और सभी अधिकारियोंं द्वारा सलाम किया और इस दुख की घड़ी में उनके परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है कि सियाचिन को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। इस क्षेत्र में अत्यधिक हिमस्खलन होता है। यहाँ की मौसमी परिस्थितियाँ और विषम भू-भाग दुश्मन की गोलियों से कहीं ज्यादा खतरनाक है। सालों से खराब मौसम और हिमस्खलन होने से सैकड़ों जवानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 10 , 2025, 01:00 PM