US Court Trump: अमेरिकी अदालतों ने 75 प्रतिशत मामलों में ट्रम्प के खिलाफ फैसला सुनाया!

Mon, Jul 21 , 2025, 06:46 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) के नए कार्यकाल की शुरुआत से अमेरिकी अदालतों (US courts) ने 75 प्रतिशत मामलों में उनके खिलाफ फैसला सुनाया है और वर्तमान कार्यकारी शाखा के फैसलों को चुनौती दी है या स्थगित किया है। समाचार पत्र वाशिंगटन टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार अपने छह महीने के कार्यकाल के दौरान श्री ट्रंप को अपनी कार्यकारी शाखा के कार्यों को चुनौती देने वाले कम से कम 500 मुकदमों का सामना करना पड़ा है, जो प्रति कार्यदिवस चार मुकदमों के बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प के कानूनी मामलों न्यायाधीशों (Legal cases judges) ने 75 प्रतिशत मामलों में राष्ट्रपति के खिलाफ फैसला सुनाया।

समाचार पत्र की रिपोर्ट में कहा गया कि इनमें से लगभग 50 मामले ट्रम्प प्रशासन द्वारा कुछ विदेशी छात्रों को उनके आव्रजन रिकॉर्ड और आपराधिक रिकॉर्ड में अनियमितताओं के कारण निष्कासित करने के प्रयासों का हिस्सा थे। व्हाइट हाउस ऐसे 90 प्रतिशत से अधिक मामलों में हार गया। ट्रंप की पहल के खिलाफ फैसला सुनाने वाले जज मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रपतियों बराक ओबामा और जो बाइडेन द्वारा नियुक्त जज हैं। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार,उन्होंने ट्रंप के रुख के खिलाफ 125 से ज़्यादा बार फैसला सुनाया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups