Security forces in: तुर्की में सुरक्षा बलों ने 153 आईएस संदिग्धों को हिरासत में लिया

Fri, Jul 18 , 2025, 08:22 PM

Source : Uni India

अंकारा। तुर्की में पिछले दो हफ़्तों में इस्लामिक स्टेट (IS) को निशाना बनाकर चलाए गए आतंकवाद निरोधक अभियान में सुरक्षा बलों ने 28 राज्यों से 153 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गृह मंत्री अली येरलिकाया (Ali Yerlikaya) ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर आज बताया कि जेंइरमेरिये युनिट्स की ओर से चलाए गए इस अभियान में अदाना, अंताल्या, इस्तांबुल, इज़मिर और 24 अन्य प्रांतों में संदिग्ध आईएस आतंकवादियों को निशाना बनाया गया।

उन्होंने बताया कि इन सभी पर आईएस सदस्य होने, कथित तौर पर आईएस से जुड़े चैरिटी संगठनों को धन मुहैया करने और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से आतंकवादी प्रचार फैलाने का आरोप है। गृह मंत्री ने छापेमारी की फुटेज साझा करते हुए कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि तुर्की ने 2013 में आईएस को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था और देश में हुए कई घातक हमलों के लिए उसे ज़िम्मेदार ठहराया था। सरकार ने इसके सदस्यों और गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए देश और विदेश में आतंकवाद-रोधी अभियान चलाए हैं।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups