बोगोटा: इज़राइल के खिलाफ लगभग 30 देशों वाले ‘हेग समूह (Hague Group)’ ने “समन्वित कानूनी और कूटनीतिक लामबंदी (coordinated legal and diplomatic mobilization)” करते हुए उसके साथ हथियारों एवं सैन्य वस्तुओं के व्यापार को निलंबित करने और इज़राइली जहाजों (Israeli ships) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। समूह ने बुधवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा, “हम इजराइल को हथियारों, युद्ध सामग्री, सैन्य ईंधन, संबंधित सैन्य उपकरणों और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं की आपूर्ति या हस्तांतरण को रोकने, किसी भी बंदरगाह पर उसके जहाजों के पारगमन, डॉकिंग और सर्विसिंग को रोकने, हमारे झंडे वाले जहाजों पर इजराइल को हथियार, युद्ध सामग्री, सैन्य ईंधन, संबंधित सैन्य उपकरणों और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं की ढुलाई को रोकने जैसे प्रतिबंधो की घोषणा करते हैं।”
बोगोटा में एक मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद हेग समूह के सदस्य देशों ने अपनी सरकारी एजेंसियों और इजरायल के बीच लेन-देन रोकने, सभी सार्वजनिक अनुबंधों की तत्काल समीक्षा करने, सार्वजनिक संस्थानों एवं निधियों को फ़िलिस्तीनी क्षेत्र पर इजरायल के अवैध कब्जे का समर्थन करने और उसकी अवैध मौजूदगी को रोकने पर सहमति व्यक्त की। इस दस्तावेज़ पर बोलीविया, क्यूबा, कोलंबिया, इंडोनेशिया, इराक, लीबिया, मलेशिया, नामीबिया, निकारागुआ, ओमान, सेंट विंसेंट एवं ग्रेनाडाइंस और दक्षिण अफ्रीका ने हस्ताक्षर किए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 17 , 2025, 12:14 PM