India Fishermen: श्रीलंका नौसेना ने इस साल अब तक 181 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया!

Mon, Jul 14 , 2025, 06:52 PM

Source : Uni India

चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना ने इस साल अब तक श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 24 भारतीय मछली पकड़ने वाली नावें जब्त की हैं और 181 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसेना ने आज कोलंबो में जारी एक बयान में कहा कि इसमें कल एक अभियान के दौरान एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव की जब्ती और सात भारतीय मछुआरें भी शामिल है। उन्हें श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना के डेल्फ़्ट द्वीप के पास गिरफ्तार किया गया ।नौसेना (Navy) ने कहा कि ज़ब्त की गई नाव और मछुआरों को कानूनी कार्यवाही के लिए मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया गया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब श्रीलंका ने रामेश्वरम के सात और मछुआरों को हिरासत में लिया है।

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Minister MK Stalin) ने केन्द्र सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। केंद्र सरकार मछुआरों (fishing) की तत्काल रिहाई के लिए श्रीलंका के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि वह विदेशी जहाजों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ने को रोकने के लिए श्रीलंकाई जलक्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चलाती रहती है। नौसेना ने स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की है।

 पिछले दो हफ़्तों में ही 15 से ज़्यादा भारतीय मछुआरों को इन्हीं आरोपों में गिरफ़्तार किया गया है और सुनवाई के बाद उन्हें लंबी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रामेश्वरम मछुआरा संघ ने श्रीलंकाई नौसेना के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि वह तमिलनाडु के स्थानीय मछुआरों को परेशान कर रही है और उनकी आजीविका को प्रभावित कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups