मास्को। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की विवादास्पद टैरिफ नीतियों के कारण उठे वैश्विक संकट के बीच रूस ने कहा है कि वह अमेरिकी व्यापार गतिविधियों पर बारीकी से नजर बनाये हुये है। गौरतलब है कि अमेरिका नयी टैरिफ योजना (new tariff plan) पर एक अगस्त से काम करना प्रारंभ कर रहा है।
रूस अभी तक अमेरिकी टैरिफ नीति का निशाना नहीं बना है। इसकी वजह यह है कि रूस के यूक्रेन से युद्ध में उलझने के कारण अमेरिका ने रूस पर पहले से प्रतिबंध लगा रखे हैं। रूसी सरकारी मीडिया तास की नई रिपोर्ट में कहा गया है रूस पर अगर टैरिफ लगाए गए तो इससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं, मुक्त व्यापार और विशेष रूप से ब्रिक्स देशों के साथ उसके कारोबार पर असर हो सकता है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा (Maria Zakharova) ने कहा व्यापार नीति के संदर्भ में अमेरिका की गतिविधियों पर रूस कड़ी नज़र रख रहा है। वाशिंगटन की एकतरफा टैरिफ नीति मुक्त व्यापार नियमों का उल्लंघन करती है। यही नहीं यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम भरी है। गत सात जुलाई को, ब्रिक्स देशों ने सामूहिक रूप से अमेरिकी टैरिफ की निंदा करते हुए इसे 'एकतरफा' कार्रवाई, विश्व व्यापार संगठन के नियमों सहित "अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन" बताया था।
इसके जवाब में, ट्रंप ने ब्रिक्स देशों के प्रति अपना रुख कड़ा कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति, पहले से ही ब्रिक्स और उसके डॉलर-विमुद्रीकरण के प्रयासों की आलोचना करते आ रहे हैं। उन्होंने ब्रिक्स देशों पर "अमेरिका-विरोधी" मानी जाने वाली किसी भी नीति पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 09 , 2025, 08:53 PM