न्यूयॉर्क: अमेरिका के टेक्सास हिल कंट्री (Texas Hill Country of America) में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है और 160 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि ग्वाडालूप नदी के किनारे बचाव अभियान (rescue operations) अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण 87 मौतें केर काउंटी में हुईं।
टेक्सास के हंट में नदी के किनारे स्थित कैंप मिस्टिक ने सोमवार को बाढ़ में कम से कम 27 लोगों के मरने की पुष्टि की थी। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट (exas Governor Greg Abbott) ने मंगलवार अपराह्न में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस विनाशकारी बाढ़ के बाद से कम से कम 161 लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।
उन्होंने लोगों से स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करके अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के बारे में जानकारी देने का भी अनुरोध किया। कैंप मिस्टिक ने कहा, “इस अकल्पनीय त्रासदी की मार झेल रहे हमारे परिवारों के साथ हमारा भी दिल टूट गया है। हम उनके लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। हम स्थानीय और राज्य प्रशासन के संपर्क में हैं, जो हमारे लापता बच्चों की तलाश के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 09 , 2025, 12:51 PM