मनीला। फिलीपींस (Philippines) के पूर्वी रिजाल (eastern rizal) प्रांत के सैन माटेओ शहर (City of San Mateo) में रविवार तड़के दो मंजिला इमारत में आग (Fire in a two-story building) लगने से तीन लोगों की मौत (three people died) हो गई और एक अन्य झुलस गया। अग्निशमन सुरक्षा ब्यूरो (Fire Safety Bureau) ने यह जानकारी दी है।
ब्यूरो के अनुसार, आग स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजे लगी और इसकी चपेट में आकर एक बजुर्ग महिला, उसकी बेटी और दामाद की मौत हो गई।
ब्यूरो ने कहा कि गृह स्वामी जलते हुए घर से बाहर कूद गया । आग की चपेट में आकर वह झुलस गए और शरीर पर जलने के निशान भी हैं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग के कारणों की जांच कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 06 , 2025, 01:11 PM