Modi expressed disappointment: मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था में सुधार के पूरा न होने पर जतायी निराशा

Fri, Jul 04 , 2025, 10:44 PM

Source : Uni India

पोर्ट ऑफ स्पेन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था (United Nations system)  में चिर परिचित सुधार के पूरा न होने पर शुक्रवार को निराशा जातायी। प्रधानमंत्री ने पोस्ट ऑफिस स्पेन में त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के विशेष सत्र और संबोधित करते हुए कहा,“जब संयुक्त राष्ट्र 75 साल का हुआ, तो विकासशील दुनिया भर में बड़ी उम्मीद थी कि लंबे समय से लंबित सुधार साकार होंगे.. कि उनकी आवाज़ सुनी जाएगी। लेकिन वह उम्मीद निराशा में बदल गई है।”  मोदी ने कहा कि ऐसे समय जबकि पुरानी संस्थाएँ शांति और प्रगति लाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, दक्षिण के देश का समूह उभर रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी गोलार्द्ध के देश दुनिया में एक नई और निष्पक्ष विश्व व्यवस्था देखना चाहते हैं।

श्री मोदी रेड हाउस (Red House) के नाम से चर्चित त्रिनिदाद व टोबागो की संसद को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने इस अवसर के लिए सदस्यों के प्रति अपना विनम्र भाव प्रस्तुत किया।  मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक लाल इमारत त्रिनिदाद एवं टोबैगो की जनता के स्वाधीनता संग्राम और सम्मान एवं त्याग की गवाह रही है।
श्री मोदी ने कहा कि भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो टोबागो दोनों देश उपनिवेशवाद की छाया से उभर कर साहस की स्याही और लोकतंत्र की कलम से अपनी कहानी लिख रहे हैं। दोनों को अपने लोकतंत्र पर गर्व है और यह लोकतंत्र आधुनिक संसार में दोनों के लिए शक्ति का स्तंभ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीयों के लिए लोकतंत्र सिर्फ एक राजनीतिक शासन का मॉडल नहीं बल्कि यह हमारे लिए जीवन पद्धति है, हमारी हजारों वर्षों की महान विरासत है। श्री मोदी ने कहा कि इस संसद में भी कई साथी ऐसे हैं जिनके पूर्वज बिहार से हैं,वह बिहार जो प्राचीन जिलों यानी प्राचीन गणराज्यों की धरती रही है। श्री मोदी ने कहा कि भारत महिलाओं के नेतृत्व में विकास करने का एक नया मॉडल विकसित कर रहा है। जी20 की अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत में इस मॉडल को दुनिया के सामने रखा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups