Japans Southwestern Prefecture of Kagoshima: जापानी अधिकारियों ने टोकारा द्वीप समूह के भूकंप प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला

Fri, Jul 04 , 2025, 02:47 PM

Source : Uni India

कागोशिमा: जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत कागोशिमा (Japan's southwestern prefecture of Kagoshima) के एक द्वीप के नागरिकों ने लगातार आ रहे भूकंप के बीच शुक्रवार को अपना स्थान खाली करना शुरू कर दिया है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके (NHK reported) की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह कागोशिमा प्रांत में टोकारा द्वीप समूह (Tokara Islands) के अकुसेकिजिमा के तोशिमा गांव के निवासी जहाज से कागोशिमा शहर के लिए रवाना हुये, जहां उनके अस्थायी आवास में रहने की उम्मीद है।

जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (Japanese Meteorological Agency) के अनुसार, गुरुवार को टोकारा द्वीप समूह में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। पिछले लगभग दो सप्ताह में इस क्षेत्र में 1,000 से अधिक भूकंप आ चुके हैं। एनएचके ने कहा कि गुरुवार के भूकंप के बाद स्थानीय अधिकारियों ने अकुसेकिजिमा से पलायन के इच्छुक निवासियों को निकालने का फैसला लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जहाज पर सवार 80 वर्ष की आयु तक के 13 लोगों का पहला समूह शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे के बाद कागोशिमा पहुंचा। अधिकारियों ने कहा कि निकासी लगभग एक सप्ताह तक चलने की उम्मीद है, क्योंकि अन्य द्वीपों के निवासियों को भी निकाला जा सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups