Iran IAEA : आईएईए ने ईरान में अपना काम जारी रखा है!

Wed, Jul 02 , 2025, 09:47 PM

Source : Uni India

तेहरान। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ईरान की ओर से संगठन के साथ सभी तरह के सहयोग को निलंबित कर दिये जाने के बावजूद वहां अपनी मौजूदगी बनाए रखते हुए अपना काम जारी रखा है। ईरान इंटरनेशनल (Iran International) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

तेहरान और वियना स्थित संस्था के बीच सहयोग के निलंबन के बाद,आईएईए ने कहा कि वह ईरानी अधिकारियों से औपचारिक स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा कर रहा है कि निलंबन का हकीकत में क्या मतलब होगा। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ने आज एक बयान में कहा, “हमें इन रिपोर्टों की जानकारी है। आईएईए ईरान (IAEA Iran) से आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है।” ईरानी सरकारी मीडिया ने बुधवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने संसद और गार्जियन काउंसिल द्वारा इसकी मंजूरी के बाद कानून लागू किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups