Vietnam fire death: वियतनाम में कचरा शाेधन केन्द्र में आग लगने से चार लोगों की मौत!

Sun, Jun 29 , 2025, 08:28 PM

Source : Uni India

हनोई। उत्तरी वियतनाम के हंग येन प्रांत में शनिवार को एक कचरा शोधन केन्द्र (Waste treatment centre) में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया तुओई ट्रे (युथ) ने यह जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि वैन लाम जिले में स्थित इस केन्द्र में दोपहर करीब 02:00 बजे आग (fire) लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पहले इस क्षेत्र में लगी थी और फिर इसने अन्य हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups