बेरूत। दक्षिणी लेबनान (Southern Lebanon) के महरौना (Mahrouna) कस्बे में शनिवार को एक इजरायली ड्रोन हमले (Israeli drone strikes) में दो लोगों की मौत (two people died) हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया।
लेबनानी सुरक्षा सूत्रों और आधिकारिक मीडिया ने बताया कि हमले में मोटरसाइकिल सवार हिज़्बुल्लाह सदस्य अब्बास वहबी (Hezbollah member Abbas Wahbi) को निशाना बनाया गया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पास से गुजर रहे वाहन में सवार एक महिला की भी मौत हो गयी, जबकि उसका पति घायल हो गया। महिला दक्षिणी लेबनान के ज्वाया गांव की निवासी थी। लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने ड्रोन हमले और हताहतों की पुष्टि की है। यह हमला 27 नवंबर 2024 से लागू संघर्षविराम समझौते के बावजूद हुआ जिसे अमेरिका और फ्रांस ने हिज़्बुल्लाह तथा इजरायल के बीच कराया था। यह समझौता गाजा युद्ध के बाद शुरू हुयी सीमा पार झड़पों को रोकने के लिए किया गया था।
इजरायली सेना हिज़्बुल्लाह के खतरे का हवाला देते हुये लेबनान में समय-समय पर हमले जारी रखे हुये है।
हिज़्बुल्लाह के महासचिव नैम कासिम ने कहा कि उनकी पार्टी ने संघर्षविराम की शर्तों का पूरी तरह पालन किया है जबकि उन्होंने इजरायल पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, "लेबनान के दक्षिण में इजरायल के लगातार उल्लंघन अस्वीकार्य हैं और इनका जवाब जरूर दिया जायेगा।" उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह भविष्य में किसी भी इजरायली कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार है और किसी धमकी या बाहरी दबाव से नहीं डरेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 29 , 2025, 10:15 AM