Sexual assault cases: ओकिनावा में यौन हमले के मामले में अमेरिकी मरीन के एक सैनिक को सात साल की सजा!

Tue, Jun 24 , 2025, 09:05 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

टोक्यो। जापान के ओकिनावा में तैनात एक अमेरिकी मरीन सैनिक को पिछले साल मई महीने में एक महिला पर यौन हमला (Sexual assault) करने और उसे चोट पहुंचाने के प्रयास के आरोप में सात साल की जेल की सजा हुयी है।

नाहा जिला अदालत (Naha District Court) ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी मरीन सैनिक जैमेल क्लेटन (22) को एक महिला पर हमला कर उसका गला घोंटने और यौन हमला करने के प्रयास के लिए सात साल जेल की सजा सुनायी गयी। अदालत (court) ने बताया कि यह हमला बेहद खतरनाक था और पीड़िता की जान को गंभीर खतरा पहुंचा सकता था।

अभियोजकों ने दस साल की सजा की मांग की जबकि बचाव पक्ष ने महिला की गवाही को अविश्वसनीय बताते हुए बरी करने की दलील दी। जज ने महिला की गवाही को विश्वसनीय माना और आरोपी की दलीलों को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि ओकिनावा में अमेरिकी सैनिकों से जुड़े अपराध पुरानी समस्या हैं। 1972 से 2023 के बीच लगभग 6,200 आपराधिक मामले दर्ज हुये हैं, जिनमें हत्या, बलात्कार और डकैती जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups