Iran's Nuclear Bases Attacked : रूस के राजदूत ने की ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा! कहा-  ये गैर-जिम्मेदाराना, खतरनाक और उकसावे वाले हमले हैं 

Mon, Jun 23 , 2025, 11:30 AM

Source : Uni India

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत (Russia's ambassador) ने रविवार को ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलों (Iran's nuclear bases attacked) की निंदा की और पश्चिमी सुरक्षा परिषद (Western Security Council) के सदस्यों पर दोहरा मापदंड का आरोप लगाया। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंज़िया (United Nations, Vasily Nebenzya) ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बिना उकसावे के मिसाइल और बम हमले (missile and bomb attacks) किये, जो अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में थे। उन्होंने इन हमलों को 'गैर-जिम्मेदाराना, खतरनाक और उकसावे वाले' बताया तथा इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह एक संप्रभु देश पर हमला है।

रूस ने कहा कि अमेरिका ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की राय की अवहेलना की है और अपने इजरायली सहयोगी के हितों के लिए न केवल हजारों फ़िलिस्तीनी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की मौतों पर आंखें मूंद ली हैं, बल्कि पूरी मानवता की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। नेबेंज़िया ने चेतावनी दी कि इन हमलों से परमाणु विकिरण का खतरा पैदा हुआ है, जिससे क्षेत्र और उसके बाहर बड़ी संख्या में आम लोगों की जान और सेहत खतरे में है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ कदम उठाकर एक खतरनाक सिलसिला शुरू कर दिया है, जिसके अंजाम का कोई अंदाज़ा नहीं है।

नेबेंज़िया ने कहा कि अमेरिका खुद को सर्वोच्च न्यायाधीश समझता है और अपनी मर्जी से न्याय करता है। वैश्विक वर्चस्व बनाए रखने के लिए वह किसी भी अपराध और अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का कोई भी समझदार सदस्य अब अमेरिकी सहयोगियों पर विश्वास नहीं करेगा। रूसी दूत ने सुरक्षा परिषद के पश्चिमी देशों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि ईरान, जो आईएईए की निगरानी में है, उस पर हमला किया जाता है, जबकि इजरायल, जिसने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किये, उसे कोई चुनौती नहीं दी जाती।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups