गुटेरेस ने ईरान के विरूद्ध अमेरिकी हमले पर जतायी चिन्ता

Sun, Jun 22 , 2025, 11:54 AM

Source : Uni India

संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने ईरान (Iran) पर अमेरिका (America) की सैन्य कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सभी पक्षों को कूटनीतिक तरीके से शांति के लिए काम करना चाहिए।
श्री गुटेरेस ने ईरान के तीन परमाणु (Three atoms) प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी सेना (US Army) के हमलों के बाद जारी एक बयान में आशंका जतायी कि इससे संघर्ष और बढ़ने का खतरा है।
उन्होंने कहा,“ मैं आज ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा बल प्रयोग से बहुत चिंतित हूँ। इस कार्रवाई पहले से ही संकटग्रस्त उस क्षेत्र में टकराव में और खतरनाक वृद्धि होगी तथा यह अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक सीधा खतरा है।”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि इस संघर्ष के तेजी से नियंत्रण से बाहर होने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा “संघर्ष बढ़ा तो नागरिकों, उस क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। मैं सदस्य देशों से आह्वान करता हूँ कि वे तनाव कम करें और संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अन्य नियमों के तहत अपने दायित्वों को निभाएँ।”
उन्होंने कहा,“ इस खतरनाक समय में, अराजकता के चक्र से बचना महत्वपूर्ण है। इस वर्तमान स्थिति का कोई सैन्य समाधान नहीं है। आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता कूटनीति है। एकमात्र आशा है शांति।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups