जिनेवा। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची (Foreign Minister Saeed Abbas Araghchi) ने शुक्रवार को यहां संयुक्त राष्ट्र की बैठक (United Nations meeting) में देश पर इजरायली हमलों (Israeli attacks) की निंदा की। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 59वें सत्र में बोलते हुए श्री अराघची ने कहा कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ "बिना उकसावे के आक्रमण" किया है। अराघची ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के अपने समकक्षों के साथ बैठक के लिए जिनेवा में हैं, जिसमें यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। अराघची ने यूएनएचआरसी की बैठक में अपने भाषण में बताया कि इजरायल “फिलिस्तीन में भयानक नरसंहार” कर रहा है, और अब वह ईरान के खिलाफ आक्रमण कर रहा है।
उन्होंने कहा कि इजरायल युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में होने के बावजूद ईरान की परमाणु सुविधाओं को भी निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले न केवल अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि इनसे गंभीर रेडियोधर्मी रिसाव भी हो सकता है, जिसके पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 21 , 2025, 11:27 AM