Israel attacked: इजराइल का ईरान पर सबसे बड़ा हमला, भारत तक पहुंच गया, आखिर क्यों बढ़ गई चिंता?

Sun, Jun 15 , 2025, 08:01 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

इजराइल। इजराइल और ईरान के बीच युद्ध दिन-ब-दिन भयंकर होता जा रहा है। ये दोनों देश मिसाइलों और बमों (missiles and bombs) के जरिए एक-दूसरे पर बड़े हमले कर रहे हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच युद्ध से पूरी दुनिया हैरान है। युद्ध के मैदान से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इजराइल ने ईरान के साउथ पारस गैस फील्ड (South Pars Gas Field) को तबाह कर दिया है। इजराइल की इस हरकत ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।

कई देशों को होती है प्राकृतिक गैस की आपूर्ति
ईरान के साउथ पारस गैस फील्ड में गैस का उत्पादन होता है। इजराइल के हमले वाली यह जगह दुनिया की सबसे बड़ी गैस उत्पादक जगह है। इस जगह से दुनिया के कई देशों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति होती है।

इसका असर भारत पर पड़ सकता है

जिस जगह पर इजराइल ने ईरान पर हमला किया है, वहां कतर की बड़ी मौजूदगी है। कतर में इस जगह को नॉर्थ फील्ड कहा जाता है। फिलहाल भारत इस जगह से प्राकृतिक गैस नहीं खरीदता है। लेकिन इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इजराइल के इस हमले का भारत की प्राकृतिक आपूर्ति पर कुछ असर जरूर पड़ेगा।

भारत पर क्या असर पड़ने की संभावना है?

साउथ पारस गैस फील्ड में प्राकृतिक गैस को एलएनजी यानी लिक्विड नेचुरल गैस में बदला जाता है और फिर इस एलएनजी को दूसरे देशों को सप्लाई किया जाता है। कतर इस खरीद में प्रमुख देशों में से एक है। भारत ईरान के इस स्थान से सीधे प्राकृतिक गैस नहीं खरीदता है। हालांकि भारत कतर से एलएनजी खरीदता है। इसलिए अगर इजरायली हमले में साउथ पारस गैस फील्ड को नुकसान पहुंचता है तो भारत को मिलने वाली एलएनजी पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

ऑपरेशन राइजिंग लॉयन को अंजाम दिया जा रहा है

इस बीच इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइजिंग लॉयन (Operation Rising Lion) शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत इजरायल हमास को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश कर रहा है। जवाब में ईरान भी इजरायल पर मिसाइल दाग रहा है। ड्रोन के जरिए हमले किए जा रहे हैं। तो भविष्य में क्या होगा? यह देखना अहम होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups