Putin Trump Call : पुतिन, ट्रम्प ने फोन पर मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा की

Sun, Jun 15 , 2025, 11:51 AM

Source : Uni India

मास्को। रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Vladimir Putin and US President Donald Trump) ने फोन पर मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा की है। क्रेमलिन ने यह जानकारी दी है।
श्री पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने शनिवार को कहा, 'बातचीत 50 मिनट तक चली, यह सार्थक, ईमानदार और बहुत उपयोगी थी।' उन्होंने कहा 'स्वाभाविक रूप से यह मध्य पूर्व में स्थिति के खतरनाक रूप से बिगड़ने पर केंद्रित थी।'
उन्होंने एक बयान में कहा कि श्री पुतिन ने ईरान के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान की निंदा की और संघर्ष के संभावित बढ़ने पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा, 'श्री पुतिन ने संघर्ष को बढ़ने से रोकने के महत्व और संभावित मध्यस्थता प्रयासों में शामिल होने के लिए रूसी पक्ष की तत्परता पर जोर दिया।' उन्होंने कहा कि श्री ट्रम्प भी स्थिति को बहुत चिंताजनक मानते हैं। उन्होंने कहा कि रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की पटरी पर लौटने की संभावना से इनकार नहीं करते हैं।
श्री उशाकोव के अनुसार श्री ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी वार्ताकारों की टीम ईरानी प्रतिनिधियों के साथ काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि श्री पुतिन ने श्री ट्रम्प को दो जून को इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों द्वारा किए गए समझौतों के निष्पादन के बारे में भी जानकारी दी और 22 जून के बाद यूक्रेनी पक्ष के साथ बातचीत जारी रखने की तत्परता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि श्री ट्रम्प ने इस जानकारी पर ध्यान दिया और रूसी-यूक्रेनी संघर्ष को शीघ्र निष्कर्ष पर लाने में अपनी रुचि दोहराई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups