Rape Case : दुष्कर्म के मामले में दो युवकों को 20-20 वर्ष का कठोर कारावास!

Fri, Jun 13 , 2025, 06:48 PM

Source : Uni India

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के महिला अत्याचार निवारण विशिष्ट न्यायालय ने दुष्कर्म के मामले (rape case) में दो दोषियों को शुक्रवार को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी।

विशेष न्यायालय (special court) ने अभियुक्त लवजीत और हरविंदर सिंह को एक युवती से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उन पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। यह मामला यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) मामलात न्यायालय से महिला अत्याचार निवारण विशेष न्यायालय में स्थानांंतरित किया गया।

मामले के अनुसार श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में 10 दिसम्बर 2022 को पीड़िता पड़ोस से पानी लेकर आ रही थी कि रास्ते में अपने घर के दरवाजे पर खड़े लवजीत सिंह और हरविंदर सिंह उसे जबरन घर में ले गये, जहां लवजीत सिंह ने उससे दुष्कर्म किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups